Sunday, January 4, 2015

बडबोले पाक रक्षा मंत्री बोले,भारत नहीं समझता प्यार व शांति की भाषा

बडबोले पाक रक्षा मंत्री बोले,भारत नहीं समझता प्यार व शांति की भाषा news pak defence minister allege india does not believe in peace   pak, defence, minister, allege, india, peace, news pak defence minister allege india does not believe in peace


पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का कहना है कि भारत, पाकिस्तान को छिटपुट लडाई में उलझाए रखना चाहता है, लेकिन उनका देश किसी भी प्रकार की आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम है। डॉन ऑनलाइन पर रविवार को जारी रपट के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा, हमारी पूर्वी सीमा पर भारत हमें छिटपुट लडाई में उलझाए रखना चाहता है। हर क्षेत्र में हमारे सुरक्षा बलों को व्यस्त रखने के लिए वे एक ही तरीका अपना रहे हैं।

इससे भारतीय नेतृत्व की पाकिस्तान विरोधी मानसिकता भी उजागर हो गई है। पाकिस्तान के अर्धसैनिक बलों और भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई गोलीबारी में शनिवार को पंजाब प्रांत के सियालकोट में एक 14 साल की लडकी व दो जवानों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह बयान आया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत और अन्य पडोसी देशों के साथ शांति स्थापित करने की इच्छा जताई है। लेकिन जिस प्रकार के संकेत इस्लामाबाद ने दिए हैं, भारत का रवैया उसके अनुरूप नजर नहीं आ रहा है। ऎसा लगता है कि भारत प्यार और शांति की भाषा नहीं समझता। पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जारी गोलीबारी पर आसिफ ने कहा, ऎसा लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ लडाई में भारत, पाकिस्तान को सफल होते हुए नहीं देखना चाहता।
source: http://goo.gl/QCbvIC

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites