चंडीगढ़: बाजार
में जल्द ही 25 रुपए का नोट आ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसका श्रेय चंडीगढ़
के एक बिजनेसमैन को जाएगा। दरअसल, चंडीगढ़ के कारोबारी राम दास सिंगला ने
पीएम को 25 रुपए का नोट चलाने का सुझाव भेजा था। यह सुझाव पीएम नरेंद्र मोदी
को पसंद गया है। सुझाव को प्रधानमंत्री कार्यालय ने अमल में लाने की
प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, सिंगला के इस सुझाव को सोमवार सुबह 9.50
बजे आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी ने इसके लिए सिंगला का
मेसेज भी रिकॉर्ड किया है।
सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में 1975 से कारोबार कर रहे सिंगला ने
बताया, ''मैंने रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 'मन की
बात' सुना। कार्यक्रम में पीएम ने कहा था कि आम लोग भी अपने मन की बात उनसे
शेयर कर सकते हैं। मैं लंबे अरसे से पांच रुपए के सिक्के आसानी से न मिलने
की समस्या से परेशान था। मेरी ही तरह करोड़ों लोगों को रोजाना ऐसी दिक्कत
होती है। इसको ध्यान में रखते हुए मैंने आकाशवाणी को अपना सुझाव भेजा। एक
जनवरी को शाम पांच बजे प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया कि पीएम मोदी को
सुझाव पसंद आया है। उन्होंने 25 रुपए का नोट जारी करने से जुड़ी संभावनाओं
को लेकर आरबीआई को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।''
source : http://goo.gl/EkiEqB






1 comments:
Read latest Hindi news online. Naya India brings you latest breaking news in Hindi on Politics, Business, Sports, Bollywood, Lifestyle, National & International.
Latest Breaking News in Hindi
Post a Comment