Thursday, January 1, 2015

राजनाथ ने जारी किया महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऎप

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मोबाइल ऎप जारी की है। इस ऎप का नाम "हिम्मत" रखा गया है। यह दिल्ली पुलिस की पहल है। इसकी सहायता से स्मार्ट फोन उपभोक्ता पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर सकते हैं। इस ऎप में एक बटन भी दिया गया है, जिससे आप झटपट 30 सेकंड की वीडियो अथवा ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि इस ऎप की सहायता से उपयोगकर्ता आपातकालीन समय में शीघ्रता से पुलिस से संपर्क कर सकता है। इस ऎप के डेटाबेस में उपभोक्ता को पांच मित्रों या सगे-संबंधियों के नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। जब कभी एसओएस कॉल की जाएगी, एक संदेश अपने आप इन पांच नंबरों पर चला जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, इस तरह से न केवल पुलिस, बल्कि उपभोक्ता के सगे-संबंधी भी उसकी सहायता के लिए घटना स्थल पर पहुंच सकते हैं।
source:  http://goo.gl/aOv93G
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मोबाइल ऎप जारी की है। इस ऎप का नाम "हिम्मत" रखा गया है। यह दिल्ली पुलिस की पहल है। इसकी सहायता से स्मार्ट फोन उपभोक्ता पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर सकते हैं। इस ऎप में एक बटन भी दिया गया है, जिससे आप झटपट 30 सेकंड की वीडियो अथवा ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि इस ऎप की सहायता से उपयोगकर्ता आपातकालीन समय में शीघ्रता से पुलिस से संपर्क कर सकता है। इस ऎप के डेटाबेस में उपभोक्ता को पांच मित्रों या सगे-संबंधियों के नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। जब कभी एसओएस कॉल की जाएगी, एक संदेश अपने आप इन पांच नंबरों पर चला जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, इस तरह से न केवल पुलिस, बल्कि उपभोक्ता के सगे-संबंधी भी उसकी सहायता के लिए घटना स्थल पर पहुंच सकते हैं। - See more at: http://www.khaskhabar.com/picture-news/rajnath-launches-app-for-women-security-1-14442.html#sthash.GzLyqF7Y.dpuf

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites