Friday, January 2, 2015

गजब! इनके लिए एक रात में 16 बार आया नया साल

गजब! इनके लिए एक रात में 16 बार आया  नया साल ajabgajab international space station astronauts celebrate new year eve  times   International Space Station,  Astronauts,  Celebrate New Year,   16 Times, Latest news, ajabgajab international space station astronauts celebrate new year eve  times

1 जनवरी को पूरी  दुनिया ने नववर्ष का जश्न एक ही बार मनाया, लेकिन एक ऎसी जगह भी है जहा लोगो ने 16 बार नववर्ष मनाया। जी हां अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस)पर अंतरिक्ष यात्रियों ने बुधवार रात 16 बार नववर्ष मनाया।
ऎसा इसलिए क्योंकि अंतरिक्ष स्टेशन आधी रात में 16 सोलह बार पृथ्वी के एक हिस्से के ऊपर से गुजरा। नासा के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस)के माध्यम से पृथ्वी का चक्कर लगा रहे अभियान 42 के सदस्यों को 16 बार नववर्ष मनाने का मौका मिला। अंतरिक्ष स्टेशन 28,163 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती का चक्कर लगा रहा है।
अभियान दल के सदस्य नववर्ष की शाम को विभिन्न परीक्षणों में लगे थे, जिनमें अंतरिक्ष यान में लंबे समय तक रहने पर इंसान की आंखों में होने वाले बदलाव आदि शामिल थे। अभियान दल अगले मालवाहक यान के आगमन की तैयारी में भी जुटे थे। स्पेस एक्स-5 और ड्रैगन अंतरिक्ष यान वहां पहुंचने वाले हैं।
source: http://goo.gl/WmjcJB   

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites