Sunday, December 21, 2014

अब अनपढ नहीं बन पाएंगे सरपंच!

अब अनपढ नहीं बन पाएंगे सरपंच! news rajasthan fixes minimum educational qualification for panchayat poll   Rajasthan fixes, minimum educational qualification, for panchayat poll, news rajasthan fixes minimum educational qualification for panchayat poll


अगर आप आगामी पंचायत मे सरपंच का चुनाव लडने की तैयारी कर रहे है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लडने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यताओं के निर्घारण संबंधी राजस्थान पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश 2014 लागू कर दिया है। इस अध्यादेश मे आगामी पंचायत चुनाव में 8वीं पास सरपंच और 10 वीं पास ही जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य बन सकेंगे।

हालांकि अनुसूचित क्षेत्र में पांचवी पास भी सरपंच बन सकेंगे। राज्यपाल कल्याण सिंह ने शनिवार को राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 की धारा 19 में संशोधन के अध्यादेश को मंजूरी दी।

यह है अध्यादेश में...

जिला परिषद या पंचायत समिति के सदस्य के मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान या उसके समकक्ष किसी बोर्ड से माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण व्यक्ति ही चुनाव लडने का पात्र होगा। अनुसूचित क्षेत्र में पंचायत के सरपंच के मामले में 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी अनुसूचित क्षेत्र की पंचायत से अलग किसी पंचायत के सरपंच के मामले में किसी विद्यालय से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण व्यक्ति ही चुनाव लडने का पात्र होगा। विभाग ने कुछ दिनों पहले इस बारे में प्रस्ताव बना कर राज्य सरकार के पास भेजा था, जिसे मंजूरी देने के बाद राज्यपाल के पास भेज दिया गया था।
source: http://goo.gl/EXHMXy

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites