Monday, December 22, 2014

रूस में मिली ऎसी चट्टान जिसमें जडे हैं 30 हजार हीरे

रूस में मिली ऎसी चट्टान जिसमें जडे हैं 30 हजार हीरे ajabgajab rock finds in russia in which  thousand daimonds   Rock in Russia with 30000 daimonds, ajabgajab rock finds in russia in which  thousand daimonds


रूस की एक खदान में ऎसी चट्टान पाई गई हैं, जिसमें 30 हजार छोटे-छोटे जडे हुए हैं। लाल और हरे रंग की यह चट्टान रूस के विशाल उदचनाया हीरा खदान में मिली है। नॉक्सविले में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेनिसी के भू-वैज्ञानिक लैरी टेलर ने कहा, ये 30 हजार छोटे-छोटे हीरे हैं और इसमें कोई बडा हीरा नहीं है, जो उत्साहित करने वाली चीज है। ऎसा लगता है कि ये तत्काल ही बने हैं। उन्होंने कहा कि चट्टान में हीरे की सघनता पारंपरिक हीरे के अयस्क से लाखों गुना अधिक है जो औसतन प्रति टन एक से छह कैरेट होता है। साइंस की खबरें देने वाली वेबसाइट द्यi1eह्यष्ienष्e.ष्श्द्व के अनुसार चट्टान में भरे हीरे एक मजबूत झुंड के रूप में हैं। यह चट्टान विज्ञान जगत को दान में दे दी गई है, क्योंकि हीरों के छोटे आकार का होने की वजह से उनका रत्नो के रूप में कोई महत्व नहीं है। टेलर ने कहा कि इतनी बडी संख्या में हीरों के मिलने और चट्टान के असामान्य रंग से पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास से जुडे महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे। साथ ही इन हीरों की उत्पत्ति के बारे में पता चलेगा।
source: http://goo.gl/IBhMde

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites