Wednesday, December 31, 2014

चीन में एक दुकान,चीनियों को ही आना मना!

चीन में एक दुकान,चीनियों को ही आना मना! ajabgajab beijing shop bans chinese customers   Beijing shop bans, Chinese customers, ajabgajab beijing shop bans chinese customers

हर कोई दुकानदार अपनी दुकान में अधिक से अधिक कस्टमर्स के आने के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपनाते रहते हैं। लेकिन चीन की राजधानी बीजिंग में एक दुकान ऎसी भी है जहां चीनियों का आना मना है। बीजिंग में कपडों की एक दुकान ने चीन के ही लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। दुकान के इस ठोस कदम की वजह को बताते हुए दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि कुछ चीनी ग्राहक बहुत "परेशान करने वाले" होते हैं। चीन के सरकारी दैनिक समाचारपत्र बीजिंग यूथ डेली में छपी खबर के मुताबिक बीजिंग की दुकान ने ऎसा करते हुए दुकान के बाहर एक साइनबोर्ड टांगा है जिस पर लिखा है, "दुकान में स्टॉफ को छोड सभी चीनियों का प्रवेश निषेध है।" दुकान के कर्मचारी ने बताया कि चीन की महिलाएं दुकान में आकर अक्सर घंटों कपडे देखती रहती हैं, लेकिन खरीदती एक भी नहीं।

कर्मचारी ने यह भी बताया कि बीजिंग के इस दुकान को एक विदेशी कस्टमर का बटुआ चोरी हो जाने पर 5,000 डॉलर का जुर्माना भी भरना पडा था। खुफिया कैमरे का सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि बटुआ किसी चीनी कस्टमर ने ही उडा लिया था। इस घटना ने चीन की सोशल मीडिया पर हंगामा खडा कर दिया है। चीनी साइट वाइबो डॉट कॉम के यूजर ने लिखा था, "क्या ये चीन ही है!" साइट पर एक दूसरे यूजर्स ने लिखा कि यदि दुकान के मालिक को चीनी ग्राहक पसंद नहीं हैं तो उसने चीन में अपनी दुकान खोली ही क्यूं! दूकान को शिकायत है कि चीनी महिलाएं घंटों कपडे देखती हैं, लेकिन खरीदती एक भी नहीं।
source: http://goo.gl/KNAVwv

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites