बॉलीवुड की हॉट नवोदित अभिनेत्री सनी लियोन के लिए साल 2014 काफी अच्छा रहा। इस साल सनी लियोन की फिल्म रागिनी एमएमएस-2 सफल हुई और सनी लियोन के आइटम सांग बेबी डॉल, पिंक लिप्स को भी दर्शको ने काफी सराहा। सुनने में आया है कि सनी लियोन ने पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से एक रेजोल्यूशन (संकल्प) मांगा है। सनी ने कहा, "मैं चाहती हूं कि नरेंद्र मोदी इस साल सभी एनआरआई लोगों के लिए रेजोल्यूशन लें। इंटरनेशनल कम्यूनिटी उनके साथ अच्छी तरह से मिल रही है। उनका 2015 का रेजोल्यूशन होना चाहिए कि वो मुझ जैसे एनआरआई लोगों को भारत में बिजनेस करना आसान बनाएं।" लगता है कि सनी लियोन भारत में बिजनेस करना चाहती हैं। देखते हैं कि सनी लियोन के कहने पर मोदी ऎसा रेजोल्यूशन लेते हैं या नहीं।
source: http://goo.gl/ZX9Jz7






0 comments:
Post a Comment