राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का कनॉट प्लेस ऑफिस के लिए किराए के मामले में दुनिया की छठी सबसे महंगी जगह है। संपत्ति सलाहकार सेवा देने वाली कंपनी (सीबीआरई) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गत साल की तुलना में कनॉट प्लेस दो पायदान चढ़ा है। पिछले साल यह आठवें स्थान पर था। दुनिया भर के पचास महंगे कार्य स्थलों की सूची में मुंबई का कुर्ला कांपलेक्स (बांद्रा) 16वें पायदान पर और नरीमन पाइंट 32वें स्थान पर ही स्थिर है।
सीबीआरई ने अपने बयान में कहा कि नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में कार्यस्थल का किराया 160 डालर प्रति वर्ग फुट वार्षिक है। जून में जारी पिछली सूची में कनॉट प्लेस आठवें स्थान पर था। किराया लागत में किराए के अलावा स्थानीय करों और सेवा शुल्क को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे महंगा कार्यालय स्थल लंदन का वेस्ट है। यहां किराया 274 डॉलर प्रति वर्ग फुट सालाना है। वहीं हांगकांग (सेंट्रल) दूसरे स्थान पर हैं।
इसके बाद बीजिंग का फाइनेंस स्ट्रीट, बीजिंग सेंट्रल, बिजनेस डिस्ट्रिक और फिर मॉस्को का नंबर आता है। कंपनी के दक्षिण एशिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अंशुमान मैगजीन ने कहा कि कनॉट प्लेस पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले हालांकि यह दो पायदान चढ़ा है। लेकिन पहली तिमाही के बाद से रूपये में मजबूती की वजह से यहां किराया दर लगभग स्थिर है।
source: http://goo.gl/PtkdH2






0 comments:
Post a Comment