मुंबई में आधी जनता का पेट भरने वाले "डब्बावालों" के एक अहम नेता का मंगलवार सुबह दिल के दौरे के बाद निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की। गंगाराम तालेकर "मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन" के महासचिव थे।
एसोसिएशन के प्रमुख रघुनाथ मेडगे ने बताया कि गंगाराम का हाल में ही बाइपास ऑपरेशन हुआ था। मंगलवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पडा और अचानक उनका निधन हो गया। तालेकर का अंतिम संस्कार पुणे जिले के मूल गांव में कर दिया गया।
source: http://goo.gl/VqnFqO






0 comments:
Post a Comment