हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद झारखंड के विधानसभा चुनावों में मोदी लहर के आगे सभी दल चित होते दिख रहे हैं। जम्मू कश्मीर और झारखंड में आज संपन्न हुए अंतिम चरण के चुनावों के बाद सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों में झारखंड में भाजपा गठबंधन विशाल बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। जबकि मुस्लिम बहुल राज्य जम्मू-कश्मीर में पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ रही है। भाजपा यहां दूसरे नंबर की पार्टी के रूप में सामने आ रही है।
एग्जिट पोल के नतीजों के साथ झारखंड में भाजपा अकेले दम बहुमत का आंकडा पार कर रही है, जबकि उसके सहयोगी दलों को भी अच्छी खासी बढ़त मिल रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्यक्तिगत रूचि और बीजेपी नेताओं के धड़ाधड़ दौरों से पार्टी की सीटें तो बढ़ती दिख रही हैं लेकिन उसे दूसरे नंबर पर ही रहकर संतोष करना पड़ सकता है।
झारखंड में चुनाव के बाद भाजपा समर्थकों के सामने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि मुख्यमंत्री कौन? क्योंकि दोनों ही राज्यों में पार्टी बिना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किए, केवल मोदी के नाम के सहारे चुनाव में उतरी थी।
source: http://goo.gl/hM2yCO






0 comments:
Post a Comment