एक के बाद एक शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम शनिवार को जब दक्षिण कोरिया के खिलाफ विश्वकप के नौवें और दसवें स्थान के लिए खेलने उतरेगी तो उसका एकमात्र लक्ष्य जीत के साथ अपना बचा खुचा सम्मान बचाना होगा। भारत ने अपने ग्रुप-ए में पांच मैचों में सिर्फ मलेशिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी और स्पेन से ड्रा खेला था।
भारत ग्रुप में पांचवें स्थान पर रहा था और अब वह नौवें स्थान के लिए दक्षिण कोरिया से खेलेगा जो ग्रुप-बी में पांचवें स्थान पर रहा। विश्वकप में भारत के शर्मनाक प्रदर्शन की समीक्षा के लिए हाकी इंडिया ने पहले ही 11 सदस्यीय समिति गठित कर दी है। यदि भारत दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच जीतता है तो टीम का कुछ हद तक बचाव हो पाएगा वर्ना हारने की स्थिति में भारतीय टीम के पास मुंह छिपाने के सिवा कोई चारा नहीं रहेगा।
प्रमुख कोच टेरी वाल्श ने इस मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा कि इस टूर्नामेंट ने हमें सिखाया है कि हमारे अंदर कहां कमी है और साथ ही हमें अपने मजबूत पक्षों से भी अवगत कराया है। हमारा मैच अब कोरिया के खिलाफ है और हम इस चुनौती का सामना करने और जीत के साथ विश्वकप का समापन करने के लिए तैयार हैं।

0 comments:
Post a Comment