Friday, June 13, 2014

ऊधमपुर-कटड़ा रेल परियोजना पूरी, नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

ऊधमपुर-कटड़ा रेल परियोजना पूरी, नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

जम्मू: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जी.एम.) प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि मां वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटड़ा तक सीधी रेल सेवा संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 25 जून के बीच किसी दिन इस बहुप्रतीक्षित रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे। अग्रवाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 15 डिब्बों वाली विशेष ट्रायल रेल से दिल्ली से ऊधमपुर होते हुए आज दोपहर बाद करीब 12. 45 बजे कटड़ा पहुंचे।उन्होंने कहा कि विशेष ट्रेन को चलवाकर रेल ट्रैक का निरीक्षण किया गया है। अगर कहीं कोई तकनीकि कमी होगी उसे जल्द पूरा किया जाएगा। 

अग्रवाल ने कहा कि ऊधमपुर से कटड़ा के बीच रेल टैक ट्रायल के बाद पूरी तरह तैयार है।  उन्होंने कहा कि कई जगह पर ट्रायल दौरान रेलगाड़ी को रोक कर रेल ट्रैक की जांच की गई, ताकि कोई कमी न रहे। उन्होंने कटड़ा रेलवे स्टेशन पर किए गए विकास कार्यों का भी अधिकारियों की टीम के साथ जायजा लिया।
resource: http://www.punjabkesari.in/news/article-254232

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites