मुंबई :बॉलीवुड हॉट एंड सीज़्ज़लिंग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की इंडस्ट्री में बढ़ती मांग को देखतें हुए उन्होंने अपनी फीस भी बड़ा दी है। जी हां हाल ही में दीपिका ने एक टीवी कमर्शियल के लिए 7.5 करोड़ रुपए की मांग की है।
सिल्वर स्क्रीन पर एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में दे चुकी दीपिका ने तो शाहरुख को भी मात दे दी है ,जो खुद प्रचार की दुनिया में सबसे पहले नंबर पर आतें हैं।
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भी दीपिका 8 करोड़ रुपए ले रही हैं। दरअसल इसी फिल्म के लिए दीपिका ने करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' में काम करने से इंकार कर दिया है। इस फिल्म में दीपिका के साथ उनके चहेते दोस्त रणवीर सिंह काम करेंगे।
कहा जा रहा है कि अपनी इस फीस के साथ ही दीपिका ने बी टाऊन की कई बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।






0 comments:
Post a Comment