अपनी आगामी फिल्म "बजरंगी भाईजान" की शूटिंग में बिजी हैं और यह शूटिंग महाराष्ट्र के करजत गांव में चल रही है। इसी दौरान सलमान का गांव वालों को तोहफा देने का मन हुआ और तभी उन्होंने कुछ पेंटर्स को बुलाकर फिल्म की क्रू के साथ इस पूरे गांव को पेंट कर डाला। हांलाकि सलमान के इस अनोखे गिफ्ट से उनके क्रू मेंबर कुछ हिचकिचा रहे थे लेकिन सलमान ने खुद अपने हाथ से पेंट किया। कुछ ही पलों में पूरा गांव रंग-बिरंगे रंगों में पेंट कर डाला। सलमान के इस हसीन तोहफे से गांव के लोग बेहद खुश हैं। वह सलमान की बेहद तारीफें कर रहे है। बताया जाता है कि सलमान खुद हीं फिल्म फिल्म "बजरंगी भाईजान" का पोस्टर डिजाइन करेंगे जो एक डिजिटल पोस्टर होगा। सलमान इस पेंटिग के जरिए अपने ऑफ स्क्रीन टेलेंट को लोगों के सामने लाएंगे।
source: http://goo.gl/Sc5yAt






0 comments:
Post a Comment