बॉलीवुड के जाने-माने रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह के रियलिटी शो "रॉ स्टार" के सेट पर शो की होस्ट और अभिनेत्री गौहर खान को एक शख्स ने थप्पड मारा था। जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ, लेकिन अब इस थप्पड कांड में एक नया मोड आ गया हैं। दरअसल गौहर को थप्पड मारने वाले आरोपी ने दावा किया है गौहर के कहने पर ही उसने थप्पड मारा था। यह सब पब्लिसिटी के लिए किया गया था।
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले मुबंई में हनी सिंह के शो रॉ स्टार की शूटिंग के दौरान एक शख्स ने स्टेज पर आकर अचानक ही गौहर के गाल पर थप्पड जड दिया था। उस शख्स का कहना था कि गौहर मुसलमान होकर इतने छोटे कपडे पहनती हैं ये उसे पसंद नहीं, इसलिए उसने गौहर को थप्पड मारा था। लेकिन अब आरोपी का कहना है कि उसने गौहर के कहने पर उन्हें थप्पड मारा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।
source: http://goo.gl/wnYjh1






0 comments:
Post a Comment