Sunday, January 4, 2015

विरोध के बावजूद "पीके" ने तोडा धूम-3 का रिकॉर्ड



बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "पीके" के खिलाफ अभी भी विरोध प्रदर्शन जारी हैं। लेकिन इन सबके बावजूद आमिर की इस फिल्म ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं। यह फिल्म अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई हैं। फिल्म के निर्माताओं ने कहा कि 19 दिसंबर को जारी "पीके" ने अब तक 278.52 करोड रूपए की कमाई कर उसने "धूम 3 "का रिकॉर्ड तोड दिया है। "पीके" दक्षिणपंथी संगठनों के निशाने पर है जिन्होंने कहा है कि राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में हिंदू धर्म का अपमान किया गया है। हालांकि फिल्म बनाने वालों ने इस आरोप का खंडन किया है। हिरानी ने कहा, ""मैंने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि यह फिल्म इन आंकडों को पार कर जाएगी। यह इस विश्वास को दृढ बनाता है कि कथावस्तु का सिक्का चलता है। हम जिस तरह की फिल्मों में यकीन करते हैं, उसे बनाना जारी रख सकते हैं। जो संदेश मुझे मिल रहे हैं वे आह्लादकारी हैं। लोग इस फिल्म को बार बार देख रहे हैं।
source: http://goo.gl/6S94mh

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "पीके" के खिलाफ अभी भी विरोध प्रदर्शन जारी हैं। लेकिन इन सबके बावजूद आमिर की इस फिल्म ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं। यह फिल्म अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई हैं। फिल्म के निर्माताओं ने कहा कि 19 दिसंबर को जारी "पीके" ने अब तक 278.52 करोड रूपए की कमाई कर उसने "धूम 3 "का रिकॉर्ड तोड दिया है। "पीके" दक्षिणपंथी संगठनों के निशाने पर है जिन्होंने कहा है कि राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में हिंदू धर्म का अपमान किया गया है। हालांकि फिल्म बनाने वालों ने इस आरोप का खंडन किया है। हिरानी ने कहा, ""मैंने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि यह फिल्म इन आंकडों को पार कर जाएगी। यह इस विश्वास को दृढ बनाता है कि कथावस्तु का सिक्का चलता है। हम जिस तरह की फिल्मों में यकीन करते हैं, उसे बनाना जारी रख सकते हैं। जो संदेश मुझे मिल रहे हैं वे आह्लादकारी हैं। लोग इस फिल्म को बार बार देख रहे हैं। - See more at: http://www.khaskhabar.com/picture-news/bollywood-aamir-pk-box-office-collections-beat-dhoom-3-record-to-become-bollywood-no-1-1-43196.html#sthash.IYGPZHt0.dpuf

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites