Thursday, January 1, 2015

12 महीने में भारतीय टीम होगी टॉप पर

12 महीने में भारतीय टीम होगी टॉप पर : रवि शास्त्री India will be a bullet side in 12 months Ravi Shastri India, bullet side, 12 months, Ravi Shastri, India will be a bullet side in 12 months Ravi Shastri


भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवा चुकी है, लेकिन टीम निदेशक रवि शास्त्री का कहना है कि भारतीय टीम अभी युवा है और अगले 12 महीनों में यह एक बेहतर टीम बनकर उभरेगी और दुनिया की शीर्ष दो टीम में नजर आएगी। शुरूआती दोनों टेस्ट हारने के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को समाप्त हुए तीसरे टेस्ट के ड्रॉ रहने के साथ ही भारत के हाथों से चार मैचों की श्रृंखला फिसल गई। शास्त्री ने कहा उन्हें श्रृंखला का परिणाम 0-3, 0-4 रहने से कोई फर्क नहीं प़डता, बशर्ते भारतीय टीम आक्रामक खेल जारी रखता ही और अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखने में सफल रहती है।

शास्त्री ने समाचार चैनल स्टार स्पोट्र्स से तीसरे टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद कहा, ""मेरा सर्वाधिक ध्यान खिलाडियों के मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करने पर केंद्रित है। श्रृंखला का परिणाम क्या रहता है इससे कोई फर्क नहीं प़डता।"" शास्त्री ने अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली की विशेष तौर पर सराहना की। शास्त्री ने कहा, "दो युवा खिलाडियों ने आक्रमण का जिम्मा संभाला और आस्ट्रेलिया को उनके खिलाफ सावधान होना प़डा। मैं उनके खेल के रवैये से खुश हूं। तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम की जैसी बल्लेबाजी रही, वह पिछले काफी समय से देखने को नहीं मिली थी।" उन्होंने कहा, "भारतीय टीम यहां सिर्फ प्रतिस्पर्धा करने नहीं, बल्कि जीतने आई थी। मेरी बात दर्ज कर लें कि इस टीम को सिर्फ 12 महीने दीजिए और वे दुनिया की शीर्ष दो टीम में होगी।"
source: http://goo.gl/lkPt95

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites