भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। धोनी चौथा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी कप्तानी पर सवाल उठाये जा रहे थे। पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने तो यहां तक कह दिया था कि वे टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए कुछ दिनों से जूझ रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने भी उनकी कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि टेस्ट टीम की कप्तानी विराट कोहली को सौंप देनी चाहिए। धोनी के संन्यास की घोषणा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में उप कप्तान विराट कोहली कप्तानी करेंगे। धोनी अब वनडे और टी20 क्रिकेट ही खेलेंगे।
धोनी की कप्तान में भारतीय टीम ने अबतक 60 टेस्ट मैच खेले है जिसमें 27 मैच जीते है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 6 टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पडा।ज्ञात हो कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा श्रृंखला में लगातार तीनों टेस्ट हारकर बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी गवां दी है। शायद इसी वजह से धोनी ने टेस्ट टीम से संन्यास की घोषणा कर दी हो। बहरहाल धोनी के संन्यास की घोषणा से क्रिकेट जगत को गहरा आघात लगा है।
source: http://goo.gl/1vLQHq






0 comments:
Post a Comment