"बिग बॉस" की विशेष क़डी "बिग बॉस हल्ला बोल" की प्रस्तोता फिल्म निर्माता फराह खान होंगी। वह इस रियलटी शो के जरिये दर्शकों से जु़डने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। "बिग बॉस 8" को 15 सप्ताह हो गए हैं, जिसके प्रस्तोता सलमान खान रहे। अब तीन जनवरी, 2015 को इसमें पांच चैम्पियनों की घोषणा की जाएगी, जिसके बाद "बिग बॉस हल्ला बोल" शुरू होगा। यह चार जनवरी, 2015 को शुरू होगा, जिसमें न केवल पांच चैम्पियनों को शामिल किया जाएगा, बल्कि उन्हें चुनौती देने वाले "बिग बॉस" के पहले के संस्करणों में रह चुके पांच सदस्यों राहुल महाजन, संभावना सेठ, अजाज खान, महक चहल और एक अन्य को शामिल किया जाएगा। फराह ने एक बयान में कहा,
"मुझे "बिग बॉस" देखना पसंद है और मैंने अब तक
इसका पूरी तरह आनंद उठाया है। "बिग बॉस हल्ला बोल" उन सभी शो से अलग है,
जिसका दर्शकों ने अब तक आनंद उठाया है।"
उन्होंने कहा, "अब तक सलमान खान लोगों का भरपूर मनोरंजन करते रहे। मैं इसके
जरिये दर्शकों से जु़डने को लेकर उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक
एक-एक पल का आनंद उठाएंगे।"
source: http://goo.gl/kxuHJn






0 comments:
Post a Comment