Tuesday, December 2, 2014

ताईवान की ट्रेनों की तर्ज पर रेलवे, अब चलती ट्रेन में नहीं होंगे बोर

ताईवान की ट्रेनों की तर्ज पर रेलवे, अब चलती ट्रेन में नहीं होंगे बोर Taiwan Railway trains on lines of Shatabdi trains take LCD screen Taiwan, Railway, trains, Shatabdi trains, LCD screen, Taiwan Railway trains on lines of Shatabdi trains take LCD screen

नई दिल्ली। रेलवे ने चलती ट्रेनों में बोरिंग की समस्या से छूटकारा पाने के लिए नई योजना बनाई है। खबर है कि देशभर में चलने वाली शताब्दी ट्रेनों में टीवी लगाई जाएगी, जिससे यात्री मनपंसद के कार्यक्रम और फिल्म का लुफ्त उठा सकेंगे। भारतीय रेल ने शताब्दी ट्रेन में हर सीट के आगे एलसीडी स्क्रीन लगाने की योजना बनाई है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले यह सुविधा दिल्ली-चंडीगढ के बीच चलने वाली शताब्दी ट्रेन में उपलब्ध होगी। दिल्ली-चडीगढ के बीच इसे प्रयोग के रूप में शुरू किया जा रहा है और अगर इससे अच्छा रिस्पॉंस मिलता तो रेलवे प्रशासन पूरे देश की शताब्दी ट्रेनों में इसको लागू करने की तैयारी में है। इस सुविधा कि लिए रेलवे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेगा। सुविधा के प्रयोग के लिए पहले एक डिब्बे में लगाने की योजना थी लेकिन बाद में इसे पूरी ट्रेन के लिए कर दिया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार एक पूरी ट्रेन के सभी सीटों के आगे एलसीडी स्क्रीन लगाने का खर्चा लगभग 5 करोड के करीब अनुमानित है। रेलवे इस खर्च की भरपाई विज्ञापन के द्वारा करने वाली है। शताब्दी ट्रेनों में एलसीडी स्क्रीन ताईवान की ट्रेनों की तर्ज पर लगायी जाएगी।
source: http://goo.gl/XFdb8u

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites