Tuesday, December 2, 2014

ऎसे जानिए आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी कितना प्यार करती है आपसे

ऎसे जानिए आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी कितना प्यार करती है आपसे


सभी यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी उनको कितना प्यार करती है। अब आप यह आसानी से जान सकते हैं कि आपकी पत्नी आपको कितना प्यार करती है। एक अध्ययन में पता चला है कि आप पत्नी द्वारा किए गए आंलिंगन और चुंबन से यह जान सकते हैं कि आपकी पत्नी आपको कितना प्यार करती है। इसके लिए एक सर्वे किया गया।

सर्वे में 168 दंपत्तियों को शामिल किया गया। सर्वे में पता चला> है कि जो महिलाएं अपने पति से प्यार करती हैं तो उन्हें गले लगाती है और चुंबन लेती हैं और नखरे भी कम दिखाती हैं। अध्ययन में पाया गया कि पुरूष स्वभाव से रोमांटिक नहीं होते हैं और वे घर के कामकाज में योगदान देकर अपना प्यार जाहिर करते हैं। जबकि महिलाएं नकारात्मक विचार और भावनाएं छिपाकर प्यार प्रदर्शित करती हैं।

अध्ययन में यह भी पता चला है कि जो पति अपनी पत्नी से अधिक प्यार करते हैं, उनके सहवास करने की अधिक संभावना होती है। पुरूषों द्वारा अपने प्यार को प्रकट करने का यह एक अहम माध्यम है।

source: http://goo.gl/2ezkDC

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites