मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ फिर जहर उगलते हुए पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, जमात उद दावा के सरगना हाफिज ने कहा कि पेशावर हमले के लिए भारत जिम्मेदार है। उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी इस हमले को लेकर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं।
उसने भारत से इस हमले का बदला लेने की चेतावनी दी। उसने दावा किया कि पाकिस्तान में आतंकी वारदातों के लिए अफगान-पाक बॉर्डर पर बने भारतीय दूतावास जिम्मेदार हैं। सबसे दुखद बात यह है कि हाफिज सईद ने ये बातें लाइव टेलीविजन पर कहीं और एक भी पाकिस्तानी राजनेता ने इसकी निंदा तक नहीं की। उसने कहा, जिन आतंकियों ने निर्दोष बच्चे को मार डाला, उन्हें फांसी मिलनी चाहिए।
सबको पता है कि भारत अपने दूतावास के जरिए पाकिस्तान में क्या करवा रहा है। हमें जानकारी है कि ये सभी आतंकी हमला करने के बाद इन दूतावासों में जाकर छिप जाते हैं। हाफिज ने एक बार फिर गीदड भभकी दी है कि वह भारत से बदला लेगा। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सईद भारत की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है।
source: http://goo.gl/ApkpJ4






0 comments:
Post a Comment