Wednesday, December 17, 2014

महंगा पडा निकाह से इनकार, 150 महिलाओं का किया कत्ल

महंगा पडा निकाह से इनकार, 150 महिलाओं का किया कत्ल news isis kills more than  women girls for refusing jihad marriage   ISIS, kill, 150 women, girls, refusing, Jihad marriage, news isis kills more than  women girls for refusing jihad marriage


आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इराक में 150 महिलाओं को कत्ल कर दिया। इन महिलाओं का सिर्फ इतना ही कसूर था कि वे इनके लडाकों से निकाह करने से इनकार कर दिया था। इस वारदात को आईएस के आतंकवादी अबू अनस अल लीबी ने इराक ने अल अनबार प्रांत में अंजाम दिया। तुर्की मीडिया के मुताबिक, इराक के मानवाधिकार मंत्रालय ने मंगलवार को इस बारे में बयान जारी किया। इस आतंकवादी ने 150 से ज्यादा महिलाओं को जिहाद मैरिज के लिए बाध्य किया और जब इन महिलाओं ने इनकार किया तो इन्हें मौत के घाट उतारने के बाद फलूजा में सामूहिक तौर पर दफन कर दिया गया।

हैवानियत की हद यह कि इनमें से कई महिलाएं प्रेग्नेंट थीं। इस्लामिक स्टेट के लडाकों ने अल-अनबार प्रांत के उत्तरी कस्बे अल-वाफा में सैकडों परिवारों को यह कस्बा छोडने के लिए बाध्य किया। इन लोगों को मौत की धमकी दी गई थी। अनबार प्रांत के पश्चिमी हिस्से में इस्लामिक स्टेट ने दबदबा बढा लिया है।

इस आतंकवादी गुट ने बीते महीने इसी प्रांत में रमादी के रास अल-मां गांव में अल बू निम्र जनजाति के 50 लोगों को गोलियों से भून दिया था, जिसमें कई महिलाएं और बच्चे भी थे। इस जनजाति के एक बुजुर्ग ने बताया कि आतंकवादियों ने लोगों को एक लाइन में खडा करके गोलियों से भून दिया था।
source: http://goo.gl/g3bl35

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites