Friday, December 19, 2014

उत्तर भारत में छाया कोहरा, शीत लहर जारी, 90 ट्रेनें प्रभावित

उत्तर भारत में छाया कोहरा, शीत लहर जारी, 90 ट्रेनें प्रभावित news north india shivers under cold wave fog delays  trains in delhi   North India, fog, effected, ,Trains, Shivers Under Cold , latest news, news north india shivers under cold wave fog delays  trains in delhi



देश की राजधानी दिल्ली के अलावा श्रीनगर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और ताज नगरी आगरा सहित संपूर्ण उत्तर भारत में शुक्रवार सुबह शीतलहर और कोहरे का असर देखा गया। दिल्ली में सुबह घने कोहरे की वजह से 90 ट्रेनें प्रभावित रहीं, हालांकि कोई ट्रेन रद्द नहीं हुई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री तथा मप्र की राजधानी भोपाल में सात डिग्री रहा। भोपाल के अधिकांश हिस्सों में सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बना हुआ है।
 राज्य में पचमढ़ी सबसे सर्द रहा, जहां तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। मप्र मौसम विभाग ने ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई है। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शून्य से 4.2 डिग्री रहा। यहां गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस, लद्दाख क्षेत्र के लेह में शून्य से 12.5 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 6$ 9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में गया का तापामन लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापामन में और गिरावट आने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8$ 4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने दिल्ली के मौसम के बार में कहा, ""दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"" बीते दिन गुरूवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री तथा अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
source: http://goo.gl/mcsCLb

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites