सिडनी। लगातार तीन दिन जिंदगी और मौत से जूझ रहे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज ने आज तडके अंतिम सांस ली। क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत की खबर सुनते ही क्रिकेटर जगत में शौक की लहर दौड गई। वहीं, क्रिकेटरों की सुरक्षा पर भी सवाल खडे हो गए है। ह्यूज मंगलवार को आस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के एक मुकाबले के दौरान तेज गेंदबाज सीन एबॉट की बाउंसर गेंद खेलने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। चोट लगने के कुछ सेकेंड बाद ह्यूज वहीं पिच पर गिर गए। इसके बाद गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनकी सर्जरी की गई थी। लेकिन, ह्यूज कोमा में चले गए थे। हालांकि, बाद में उनके खतरे से बाहर होने की खबरें भी आई थी। लेकिन, बुधवार को जब उनके सिर का स्कैन किया गया तो उनकी हालत और ज्यादा गंभीर हो गई और आखिरकार ह्यूज ने आज तडके अंतिम सांस ली।
source: http://goo.gl/k8MOVT






0 comments:
Post a Comment