रिजर्व बैंक ने सोने के आयात पर अंकुशों में ढील देते हुए विवादास्पद 80:20 योजना को समाप्त कर दिया। उद्योग जगत का मानना है कि इस कदम से सोने की कीमतों में गिरावट आएगी। उल्लेखनीय है कि 80:20 योजना के तहत सोना आयात का नया आर्डर देने से पहले आयातित सोने में से 20 प्रतिशत सोने के आभूषणों का निर्यात करना जरूरी था।
सोना आयात पर प्रतिबंध से जुडी 80:20 योजना अगस्त, 2013 में लागू की गई थी। चालू खाते के घाटे (कैड) बढने में सोने का आयात अहम माना जाता है। यह हैरान करने वाला कदम ऎसे समय उठाया गया है जब उद्योग को आशंका थी कि सोने के आयात पर नकेल कसी जा सकती है। रिजर्व बैंक की अधिसूचना में कहा गया है, "भारत सरकार ने 80:20 योजना को समाप्त करने व सोने के आयात पर अंकुशों में ढील देने का फैसला किया है।
ऎसे में इस योजना के बारे में जारी सभी निर्देश वापस लिए जाते हैं। अक्टूबर में सोने का आयात 280 प्रतिशत बढकर 4.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सितंबर में सोने का आयात 95 टन था, जो सितंबर, 2013 में मात्र 12 टन रहा था। बाजार में इस तरह की धारणा थी कि सरकार व रिजर्व बैंक सोने के आयात पर अंकुश और कडे कर सकते हैं। इस योजना को समाप्त किए जाने के बाद सोने के दाम नीचे आ सकते हैं, क्योंकि वैश्विक बाजार में कुल मांग घटी है। कच्चे तेल के दाम पहले ही नीचे आ चुके हैं और अब आयातक भी सोने के आयात पर कम प्रीमियम लेंगे।
source: http://goo.gl/V0mM6Y
ssssasAS






0 comments:
Post a Comment