इलाहाबाद : कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) की काउंसिलिंग रविवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय स्थित टेलीमेडिसिन सेंटर में हुई। शनिवार को पंजीकृत 51 छात्र-छात्राओंकी रविवार को हुई काउंसिलिंग के बाद सीट एलाट कर दी गई। सीपीएमटी सामान्य की सीटें रविवार को फुल हो गई हैं।
रविवार को 62 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनकी काउंसिलिंग सोमवार को कराई जाएगी। पारदर्शिता व अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए काउंसिलिंग ऑनलाइन कराई गई। इससे अभ्यर्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इलाहाबाद के अलावा एसजीपीजीआइ लखनऊ, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर व एलएलएम मेडिकल कॉलेज में यहीं से एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स के लिए दाखिला ले सकेंगे।
जोनल अधिकारी डॉ. देवाशीष ने बताया कि सीपीएमटी सामान्य की सीटें रविवार को फुल हो गई। सोमवार को ओबीसी, एससी और एसटी की काउंसिलिंग की जाएगी।
आज इनकी होगी काउंसिलिंग
401 से आठ सौ रैंक पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सैनिकों के आश्रित, विकलांग व एनसीसी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
recourse: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/allahabad-city-11528643.html






0 comments:
Post a Comment