आईआईटी-आई की एक प्रवक्ता ने बताया कि संस्थान के बीटेक (कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी 21 वर्षीय गौरव अग्रवाल ने इंटरनेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी की यह आकषर्क पेशकश स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि गूगल यूएसए की ओर से आईआईटी-आई के इस युवा विद्यार्थी को पगार पैकेज की जो पेशकश की गई है, वह देश भर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में विद्यार्थियों को कैम्पस प्लेसमेंट के दौरान मिले सबसे उंचे वेतन प्रस्तावों में से एक है। छत्तीसगढ के भिलाई के मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले अग्रवाल ने कहा कि वह गूगल यूएसए से मिले नौकरी के प्रस्ताव से उत्साहित हैं। उन्होंने बताया, "आईआईटी-आई में मेरी पढाई मई 2015 में पूरी होगी। इसके बाद मुझे वर्ष 2015 में ही गूगल के कैलिफोर्निया स्थित ऑफिस में जॉइन करना होगा। मुझे अभी नौकरी जॉइन करने की विशिष्ट तारीख नहीं मिली है।"
source: http://goo.gl/rDR35Z






0 comments:
Post a Comment