Tuesday, December 23, 2014

नकली बंदूक लेकर बच्चे निकले बैंक लूटने

नकली बंदूक लेकर बच्चे निकले बैंक लूटने ajabgajab fake gun to rob the children left bank   Fake gun, rob, children, bank, left, ajabgajab fake gun to rob the children left bank


हाल ही में ऎसी ही एक घटना इजरायल में देखने को मिली। इजरायल की राजधानी तेल अवीव में दो बच्चे बैंक लुटने के लिए पहुंच गए, वो भी नकली बंदूक के साथ। उन दोनो ने सोचा कि बैंक लूटना भी शायद उतना ही आसान होगा जितना कि कोई और खेल। 12 और 13 साल के इन दोनों ल़डको ने असली सी दिखने वाली एक खिलौना राईफल का इंतजाम किया और बैंक लूटने के लिए निकल पडे। इन बच्चों ने हुड वाले टॉप पहन रखे थे और इनकी तस्वीर बैंक के दरवाजों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। उसमें से एक स्कूल बैग टांगे दिखाई दे रहा है और उसके हाथों में एक नकली राईफल है।

आपको बता दें कि ये दोनों बच्चे बैंक लूटने से पहले ही घबरा गए और बैंक परिसर से बिना कोई पैसा लिए ही भाग गए। पुलिस के अनुसार, "दोनों के पास नकली एम 16 एसॉल्ट राईफल थी जो देखने में बिलकुल असली प्रतीत हो रही थी। उन्होंने बैंक में मौजूद लोगों को बंदूक दिखाते हुए चेतावनी दी जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग डर गए थे।"

सीसीटीवी कैमरे में कैद फूटेज से उनकी पहचान हो पाई और फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इन बच्चों से पुछताछ चल रही है। वहीं दूसरी तरफ इन बच्चों के वकील ने आरोप लगाया है कि बच्चों के अधिकारों का हनन हुआ है। उन्हें रात भर कुर्सी पर सोने के लिए मजबूर होना प़डा जो कि गैर कानूनी है।
source: http://goo.gl/gbr6ji

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites