Thursday, December 25, 2014

कश्मीर में खोजा गया आतंकवादियों का ठिकाना

कश्मीर में खोजा गया आतंकवादियों का ठिकाना Searched the whereabouts of terrorists in Kashmir Searched, terrorists, Kashmir, Arms, ammunition, recovered, Searched the whereabouts of terrorists in Kashmir

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड जिले में आतंकवादियों के छिपने के ठिकाने को ढूंढ लिया गया और वहां से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि किश्तव़ाड के सारानवा इलाके में एक प्राकृतिक गुफा को आतंकवादियों ने अपने छिपने का ठिकाना बनाया हुआ था जिसे राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए व्यापक तलाशी अभियान में खोजा गया।
बेहद खराब मौसम में भी चार दिनों की तलाशी अभियान के बाद इस ठिकाने का पता चला। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ""सारानवा गांव के एक निवासी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस संयुक्त अभियान में इस ठिकाने का पता चला।
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के अड्डे से एक अमेरिका निर्मित रिवॉल्वर, चार गोलियां, चीन में बने तीन हथगोले, एक कंबल, एक पाउच, खाना पकाने का सामान, सिरिंज और दवाइयां बरामद कीं।"" रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।
source: http://goo.gl/WjG7hS

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड जिले में आतंकवादियों के छिपने के ठिकाने को ढूंढ लिया गया और वहां से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि किश्तव़ाड के सारानवा इलाके में एक प्राकृतिक गुफा को आतंकवादियों ने अपने छिपने का ठिकाना बनाया हुआ था जिसे राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए व्यापक तलाशी अभियान में खोजा गया।
बेहद खराब मौसम में भी चार दिनों की तलाशी अभियान के बाद इस ठिकाने का पता चला। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ""सारानवा गांव के एक निवासी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस संयुक्त अभियान में इस ठिकाने का पता चला।
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के अड्डे से एक अमेरिका निर्मित रिवॉल्वर, चार गोलियां, चीन में बने तीन हथगोले, एक कंबल, एक पाउच, खाना पकाने का सामान, सिरिंज और दवाइयां बरामद कीं।"" रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है। - See more at: http://www.khaskhabar.com/picture-news/news-searched-the-whereabouts-of-terrorists-in-kashmir-1-91165.html#sthash.z3UexC6P.dpuf

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites