दक्षिण अफ्रीका की सुंदरी रोलिन स्ट्रॉस को रविवार को इस साल के मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया, जबकि भारत की कोयल राणा टॉप 5 सुंदरियों में ही अपना स्थान बना सकीं। मिस वर्ल्ड 2014 का खिताब साउथ अफ्रीका की रोलिन स्ट्रॉस ने जीता। मिस वर्ल्ड इवेंट का 64वां एडिशन लंदन के एक्सेल में आयोजित किया गया। रोलिन स्ट्रॉस को मिस वर्ल्ड 2014 का खिताब पिछले साल की विजेता मेगन यंग ने पहनाया। इस इवेंट में दुनियाभर की कुल 121 सुंदरियों ने भाग लिया। मिस वर्ल्ड के इतिहास में यह तीसरी बार है जब किसी साउथ अफ्रीकन सुंदरी को यह खिताब मिला है।
भारत की कोयल राणा अंतिम 5 में अपना जगह नहीं बना सकीं, हालांकि अंतिम 11 में पहुंचने में वह सफल रहीं। इस सौंदर्य प्रतियोगिता के रविवार के प्रसारण को करोडों दर्शकों ने देखा। फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक गाउन पहनीं कोयल ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर का उप-खिताब जीता।
source: http://goo.gl/ymQmdD






0 comments:
Post a Comment