Sunday, December 28, 2014

जमीन में दबी मिली थैली में थे 17 लाख...

जमीन में दबी मिली थैली में थे 17 लाख... news bag stashed with  lac rupees found buried under earth   bag,currency, notes,buried,roadside, news bag stashed with  lac rupees found buried under earth

सीकर के कटराथल गांव के पास सडक किनारे से पुलिस ने जमीन में गडे हुए 17 लाख से भी अधिक रूपए पुलिस ने बरामद किए हैं। ये रूपए जमीन में आए कहां से, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। जैसे ही जमीन से लाखों रूपये मिलने की खबर इलाके में फैली लोग मौके पर जमा हो गए।

दरअसल इलाके का एक ग्रामीण रामलाल अपने खेत में बाड लगाने का काम कर रहा था। इस दौरान उसकी नजर पास ही की ताजा खुदी हुई जमीन पर पडी। रामलाल को मामला संदिग्ध लगा तो उसने इलाके के सरपंच और पुलिस को खबर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जमीन की खुदाई की गई। जब जमीन को खोदा गया तो एक थैली मिली जिसमें 17 लाख 24 हजार रूपए थे।

बरामद नोटों में हजार-हजार के नोटों के अलावा 500 और 100 रूपए के नोट थे। पुलिस के अनुसार बरामद थैली में नोटों के अलावा कुछ पर्चियां,अनाज के सैम्पल और कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस इस पूरे प्रकरण को किसी वारदात से भी जोडकर देख रही है। पुलिस रकम के मालिक की तलाश में जुटी है। माना जा रहा है कि ये रकम किसी अपराधी ने किसी वारदात को अंजाम देकर यहां छुपाई हो।
source: http://goo.gl/JKKc26

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites