Saturday, November 29, 2014

ये है दुनिया का सबसे महंगा तलाक

ये है दुनिया का सबसे महंगा तलाक news britain most expensive divorce wife of financier sir chris hohn awarded  crore by high court   world expensive Divorce, Britain, Wife of financier Sir Chris Hohn, Awarded, 3286 Crore, high Court, Mrs Cooper-Hohn, latest News, news britain most expensive divorce wife of financier sir chris hohn awarded  crore by high court


लंदन के फाइनेंसर क्रिस हॉन की पत्नी जेमी कपूर हॉन को तलाक पर 3288 करोड रूपए मिलेंगे। हालांकि, तलाक पहले ही हो गया था। लेकिन, मामला अब जाकर सामने आया है। यह फैसला ब्रिटेन की एक अदालत ने सुनाया था। कूपर हॉन हेज फंड प्रबंधक क्रिस हॉन (48) और जेमी कूपर हॉन 15 साल तक साथ रहने के बाद अलग हो गए थे।
इन दोनों ने 70 करोड डॉलर की सं पत्ति पर लडाई लडी। हॉन ने अपनी पत्नी को एक चौथाई हिस्सा देने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उसका तर्क था कि उनकी संपत्ति एक साझेदारी का परिणाम है। इन दोनों की मुलाकात हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढाई के दौरान हुई थी और दोनों के चार बच्चे हैं। इन दोनों ने विकासशील देशों में गरीबों की मदद के लिए चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन नामक परमार्थ संस्था की स्थापना की थी।
कानूनी सचिव और एक कार मैकेनिक के बेटे हॉन ने वर्ष 2006 और 2011 के बीच कथित तौर पर लगभग एक अरब पाउंड दिए थे। कल्याणकारी सेवा और अंतरराष्ट्रीय विकास में योगदान देने के लिए उन्हें इस साल नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

source: http://goo.gl/aM5qLd





0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites