Thursday, August 21, 2014

रेप, मर्डर व सांप्रदायिक तनाव से बेफिक्र डीआईजी का डांस!

सांप्रदायिक तनाव के माहौल में अफसरों का डांस

रविवार 17 तारीख की रात एक तरफ 17 साल की छात्रा से दरिंदगी और हत्या के बाद फैजाबाद के अमानीगंज इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल था।

दूसरी तरफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 63वीं वाहिनी की 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवीन मंडी स्थित शिविर में आयोजित समारोह में देर रात महफिल रंगीन रही और उसमें फैजाबाद की शांति-व्यवस्था के लिए उत्तरदायी पुलिस के बड़े अधिकारी थिरकते रहे।

जब फैजाबाद रेंज के डीआईजी व पूर्व सीडीओ के नृत्य की तस्वीरें मंगलवार को सामने आईं तो राज्य और पुलिस प्रशासन को शर्मसार कर गईं। डीआईजी उस टीम के सदस्य हैं जो फैजाबाद में युवती से रेप और मर्डर केस की तहकीकात में लगी है।
resource: http://goo.gl/sOaJkE

0 comments:

Post a Comment

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites