लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कमंडल के खिलाफ मंडल की दुहाई देते हुए गले मिले लालू और नीतीश की दोस्ती पर बिहार की जनता ने भरोसा दिखाया है. 10 सीटों पर हुए उपचुनाव में आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस के महागठबंधन को 10 सीटों के उपचुनाव में 6 पर जीत मिली है. जबकि बीजेपी ने 4 पर कामयाबी हासिल की है.
आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस के गठबंधन ने भागलपुर, मोहिउद्दीननगर, जाले, छपरा, राजनगर और परबत्ता सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि बीजेपी ने नरकटियागंज, मोहनिया, बांका और हाजीपुर में जीत हासिल की है. इन सीटों के लिए 21 अगस्त को मतदान हुए थे. सोमवार को हुई मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हिस्से में 4 सीटें आई है.
बिहार विधानसभा के उपचुनाव की 10 सीटों में आरजेडी को 3 सीटें मिली है. जबकि जेडीयू को 2 और कांग्रेस को एक सीट मिली है. महागठबंधन को हल्के में लेने वाली बीजेपी को चार सीटों से संतोष करना पड़ा है. बीजेपी नेता और प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'इस गठबंधन को विधानसभा चुनाव में गंभीरता से लेंगे, लेकिन यह चुनाव हमने मोदी के नाम पर नहीं लड़ा था.'
लालू यादव को सीने में दर्द की शिकायत, एशियन हार्ट अस्पताल में भर्ती
इनको मिली जीत
1. नरकटियागंज- बीजेपी की रश्मि वर्मा ने कांग्रेस के फखरुद्दीन खान को 15,742 वोटों से हराया.
2. राजनगर- आरजेडी के राम अवतार पासवान ने बीजेपी के राम पासवान को 3,448 वोटों से हराया.
3. जाले- जेडीयू के ऋषि मिश्रा ने बीजेपी के रामनिवास पासवान को 7,720 वोटों से हराया.
4. छपरा- आरजेडी के रणधीर कुमार सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार डॉ सीएन गुप्ता को 24,106 वोटों से हराया.
5. हाजीपुर- बीजेपी के अवधेश सिंह ने जेडीयू के राजेन्द्र रॉय को 6,127 वोटों से हराया
6. मोहिद्दीन नगर- आरजेडी के अजय कुमार ने बीजेपी के राजेश कुमार सिंह को 21,530 वोटों से हराया.
7. परबत्ता- जेडीयू के रामानंद प्रसाद सिंह ने लोकजन शक्ति पार्टी के सुहेली को 56,990 वोटों से हराया.
8. भागलपुर- कांग्रेस के अजीत शर्मा ने बीजेपी के नभय कुमार चौधरी को 17,229 वोटों से हराया.
9. बांका- बीजेपी के रामनारायण मंडल ने आरजेडी के इकबाल हुसैन को 711 वोटों से हराया.
10. मोहनिया- बीजेपी के निरंजन राम ने जेडीयू के चंद्रशेखर पासवान को 19,851 वोटों से हराया.
11. बेल्लारी- कांग्रेस के एन वाई गोपालकृष्णा ने बीजेपी के ओबालेश 33,104 वोटों से हराया.
12. पटियाला- कांग्रेस की परनीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल के भगवान दास जुनेजा को 23,282 वोटों से हराया.\
बिहार में महागठबंधन का ऐलान, लालू-नीतीश मिलकर करेंगे चुनाव प्रचार
resource: http://goo.gl/UlYHpm






0 comments:
Post a Comment