भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति भवन वाइट हाउस को मात दे दी है। ट्विटर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट ट्विटर काउंटर के मुताबिक शाम 5 बजे नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 4,981,570 को पार कर चुकी थी, जबकि वाइट हाउस के फॉलोअर्स की संख्या तब 4,979,700 थी।
नरेंद्र मोदी अब ट्विटर पर दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। मई में वह छठे नंबर पर थे। हालांकि ऐसे विवाद अक्सर उठते रहे हैं कि नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स में बहुत सारे फर्जी अकाउंट हैं।
ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले नंबर पर हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 4.3 करोड़ के ऊपर है। पोप फ्रांसिस दूसरे नंबर पर हैं। वह नौ भाषाओं में कुल नौ अकाउंट चलाते हैं और कुल मिलाकर उनके 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुशीलो युधोयोनो 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
resource: http://navbharattimes.indiatimes.com/tech/computer-mobile/narendra-modi-overtakes-white-house-on-twitter/articleshow/37192780.cms






0 comments:
Post a Comment