एटीएम से पैसे निकालने
के बाद मिलने वाली रसीद (पर्ची) खतरनाक हो सकती है। बड़े-बड़े मॉल्स,
पेट्रोल पंप, बस के टिकट, ऑनलाइन लॉटरी की पर्चियां भी इसी श्रेणी में
शामिल हैं। इनमें उपयोग होने वाला पतला चिकना कागज जानलेवा साबित हो सकता
है। औरंगाबाद के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी के रसायन
तंत्र ज्ञान विभाग के एक अहम रिसर्च के मुताबिक इस कागज पर की गई रासायनिक
कोटिंग मानव शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इन पर्चियों पर कुछ भी
छापने के लिए थर्मल प्रिंटर का उपयोग किया जाता है।
क्या है बीपीए
बायस्फीनॉल एक औद्योगिक रसायन है। 1960 से यह प्लास्टिक और रेजीन के
उत्पादन में उपयोग में लाया जा रहा है। एयरटाइट डिब्बे, पानी की पाइपलाइन
के अंदर का कवर, बोतलों के अंदर की कोटिंग में इस का उपयोग होता है।
इन रसायनों का उपयोग
कागज की कोटिंग में ट्रायरील मिथेन थॉलिड के ल्यूको डाय, बायस्फेनॉल ए
(बीपीए) तथा बायस्फेनॉल बी (बीपीएस) और स्टेब्लाइजर्स का उपयोग होता है।
शरीर में प्रवेश
अगर कागज पांच सेकंड तक हाथ मे रहे तो 1 माइक्रोग्राम बीपीए हमारी
उंगलियों में लग जाता है। हाथ मे नमी हो तो यह क्रिया दस गुना तेजी से होती
है। लगातार दस घंटे इस पेपर को हाथ मे रखने वाले व्यक्ति के शरीर में 71
बीपीए प्रवेश करते है। यह मात्र प्रतिदिन लिए जाने वाली मात्रा से 42 फीसदी
से ज्यादा है।
इन बीमारियों का खतरा
स्तन एवं पौरुष ग्रंथी का कैंसर, शुक्राणु में गिरावट, रिप्रोडक्टिव
ग्लैंड्स में वृद्धि, दिमाग और तंत्रिका तंत्र की समस्याओं मे इजाफा,
मोटापा, डायबिटीज और इम्यून सिस्टम कमजोर होना।
न्यूयॉर्क में 30 हजार का जुर्माना
न्यूयॉर्क में इस पेपर में बीपीए का उपयोग करने पर पाबंदी है। इसे तोडऩे वाले पर करीब 30 हजार रुपए का जुर्माना भी है।
इन देशों/शहरों मे पाबंदी
फ्रांस, डेनमार्क, स्वीडन, मैरीलैंड, वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, वेरमाउंट, कनाडा, मैसायूसेट्स और मिनीसोटा।
थर्मल प्रिंटर में उपयोग किए जाने वाले पेपर कोटिंग पर बायस्फेनॉल ए का उपयोग किया जाता है। यह पर्चे के जरिए हमारी त्वचा में प्रवेश करता है। अधिक बीपीए की मात्रा घातक साबित होती है।
- डॉ. प्रवीण वक्ते, विभाग प्रमुख, रसायन तंत्र ज्ञान विभाग
resource: http://www.bhaskar.com/article-ht/MH-MUM-atm-slip-can-cause-cancer-4655768-NOR.html






0 comments:
Post a Comment